RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 Notification | आरसीएफ कपूरथला अपरेंटिस भर्ती 2026 अधिसूचना

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 Notification रेल कोच फैक्ट्री (Rail Coach Factory – RCF), कपूरथला, रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने Act Apprentice के विभिन्न ट्रेडों में कुल 734 प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना Notice No. A-1/2026 जारी कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत Fitter, Welder, Machinist, Painter, Carpenter, Electrician, AC & Ref. Mechanic, Mechanic (Motor Vehicle) एवं Electronic Mechanic सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार के पास 07 अगस्त 2026 से 05 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी एवं विभाग द्वारा जारी RCF Kapurthala Act Apprentice Recruitment 2026 Notification का अवलोकन अवश्य कर लें।

इस पेज पर आपको आरसीएफ कपूरथला अपरेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, ट्रेड-वाइज रिक्तियां, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड, आवेदन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी प्राप्त होगी। फिर भी आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

आरसीएफ कपूरथला एक्ट अप्रेंटिस भर्ती 2026 विज्ञापन का विवरण

विवरणजानकारी
विभाग का नामRail Coach Factory (RCF), Kapurthala
मंत्रालयMinistry of Railways, Government of India
विज्ञापन संख्याA-1/2026
पद का नामAct Apprentice
कुल पद734
प्रशिक्षण अवधिनियमानुसार
स्टाइपेंडRailway Board के निर्देशानुसार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 सितंबर 2026, रात 24:00 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइटrcf.indianrailways.gov.in

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या 10+2 प्रणाली के अंतर्गत इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी National Trade Certificate (NTC) होना आवश्यक है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 05 सितंबर 2026 को निम्नानुसार होनी चाहिए –

  • न्यूनतम आयु – 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 24 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी –

  • SC/ST – 5 वर्ष
  • OBC – 3 वर्ष
  • PwD – 10 वर्ष
  • Ex-Servicemen – रेलवे नियमों के अनुसार

आरसीएफ कपूरथला अपरेंटिस रिक्ति विवरण

ट्रेड का नामURSCSTOBCकुल पद
Fitter90271449180
Welder (G&E)111331759220
Machinist3009051660
Painter (G)2006031140
Carpenter2006021140
Electrician55170830110
AC & Ref. Mechanic2207031244
Mechanic (Motor Vehicle)1003020520
Electronic Mechanic1003020520
कुल36811157198734

इसके अतिरिक्त कुल रिक्तियों में 30 PwD तथा 22 Ex-Servicemen के लिए निर्धारित प्रावधान शामिल हैं।

आवेदन शुल्क: ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है –

  • General / OBC / EWS – ₹100/-
  • SC / ST / PwD / महिला उम्मीदवार – निःशुल्क है।

आवेदन शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking अथवा SBI Challan के माध्यम से किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए –

  • 10वीं कक्षा की अंकसूची / प्रमाण पत्र
  • संबंधित ट्रेड का ITI प्रमाण पत्र
  • NCVT National Trade Certificate
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • PwD प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • Ex-Servicemen प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • वैध मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम एवं जन्मतिथि 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र के अनुसार ही दर्ज करें।

फोटो एवं हस्ताक्षर संबंधी विवरण: उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन के दौरान निर्धारित आकार में फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा –

  • पासपोर्ट साइज फोटो – 3.5 cm × 3.5 cm, JPG/JPEG, लगभग 20 KB से 70 KB
  • हस्ताक्षर – 3.5 cm × 3.5 cm, JPG/JPEG, लगभग 20 KB से 30 KB

चयन प्रक्रिया: RCF Kapurthala Act Apprentice भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

मेरिट तैयार करते समय निम्नलिखित अंकों का साधारण औसत (Simple Average) लिया जाएगा –

  1. 10वीं कक्षा में प्राप्त प्रतिशत
  2. संबंधित ट्रेड में ITI में प्राप्त प्रतिशत

अर्थात 10वीं एवं ITI के प्रतिशत का औसत लेकर मेरिट तैयार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?: RCF Kapurthala Act Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –

  1. सबसे पहले Rail Coach Factory, Kapurthala की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Engagement of Act Apprentices – Notice No. A-1/2026” से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें।
  3. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  4. 10वीं कक्षा एवं ITI से संबंधित शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  5. निर्धारित प्रारूप में फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. लागू होने पर ₹100/- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें।
  8. आवेदन जमा करने के बाद उसका Printout / PDF सुरक्षित रख लें।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

विवरणतिथि
अधिसूचना संख्याA-1/2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि05 सितंबर 2026
आवेदन समाप्ति समयरात 24:00 बजे तक
मेरिट लिस्टबाद में सूचित किया जाएगा
Document Verificationबाद में सूचित किया जाएगा
Medical Examinationबाद में सूचित किया जाएगा

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्मक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटrcf.indianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण सलाह: उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले RCF Kapurthala द्वारा जारी Notice No. A-1/2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी शैक्षणिक योग्यता, ITI ट्रेड, आयु एवं अन्य पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य करें।

आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी 10वीं एवं ITI प्रमाणपत्रों के अनुसार सही होनी चाहिए। गलत, अपूर्ण अथवा निर्धारित शर्तों के अनुरूप नहीं होने वाले आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं।

सहायता लें: यदि आपको RCF Kapurthala Act Apprentice Bharti 2026 से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है, तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं।

SarkariNaukri4u.com रोजगार साइट पर भारत एवं भारत देश के विभिन्न राज्यों में जारी सरकारी नौकरी की भर्ती एवं अन्य फ्री जॉब अलर्ट की नवीनतम अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment