AIIMS Kalyani Recruitment Notification 2026 | एम्स कल्याणी भर्ती अधिसूचना 2026

AIIMS Kalyani Recruitment Notification 2026 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), कल्याणी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है, जिसने Junior Resident (Non-Academic) के 84 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी एवं विभाग द्वारा जारी AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026 Notification PDF का अवलोकन कर सकते हैं।

इस पेज पर आपको एम्स कल्याणी भर्ती अधिसूचना 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण तिथियों की संपूर्ण जानकारी मिलेगी। हमारे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करने के बाद यह लेख तैयार किया गया है, फिर भी कोई त्रुटि रह गई हो इसीलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवस्य करें।

AIIMS Kalyani Recruitment Notification 2026 | एम्स कल्याणी भर्ती अधिसूचना 2026

एम्स कल्याणी भर्ती अधिसूचना 2026 विज्ञापन का विवरण

विवरणजानकारी
विभाग का नामAll India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Kalyani
विज्ञापन संख्या1650/E-12015/25/26-(SR/T/JR)
पद का नामJunior Resident (Non-Academic)
कुल पद84
नियुक्ति अवधि06 माह (Tenure Basis)
कार्यस्थलAIIMS Kalyani, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ31 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे)
लिखित परीक्षा08 सितम्बर 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटwww.aiimskalyani.edu.in

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास National Medical Commission (NMC) से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है।

  • अनिवार्य इंटर्नशिप पूर्ण होनी चाहिए।
  • राज्य चिकित्सा परिषद (State Medical Council) / NMC में पंजीकरण होना आवश्यक है।
  • 24 अगस्त 2026 से पूर्व 3 वर्ष के भीतर MBBS (इंटर्नशिप सहित) उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।
  • जिनकी इंटर्नशिप 24 अगस्त 2026 तक पूर्ण हो जाएगी, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • AIIMS अथवा अन्य संस्थान में Junior Resident के दो कार्यकाल (Terms) पूर्ण कर चुके अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 24 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

श्रेणीआयु में छूट
SC/ST05 वर्ष
OBC03 वर्ष
PwBD10 वर्ष

आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • MBBS की सभी वर्ष की अंकसूचियाँ एवं प्रमाणपत्र
  • MBBS Degree / Provisional Certificate
  • Internship Completion Certificate
  • Permanent Medical Registration Certificate
  • MBBS Attempt Proof
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • जन्मतिथि प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आवेदन शुल्क के Demand Draft की स्कैन कॉपी
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के Pay Matrix Level-10 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

  • 6th CPC Pay Scale: ₹15,600 – ₹39,100 + Grade Pay ₹5,400
  • 7th CPC: Level-10 + Non-Practicing Allowance (NPA)

आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क Demand Draft के माध्यम से जमा करना होगा, जो “AIIMS KALYANI INTERNAL RESOURCES ACCOUNT” के पक्ष में एवं Kalyani में देय होगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
UR / OBC₹1000/-
SC / ST / EWS₹500/-
PwBDशुल्क मुक्त

आवेदन दिशा-निर्देश: इच्छुक उम्मीदवार AIIMS Kalyani की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Google Form के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें तथा अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे) से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के दिन आवेदन शुल्क का मूल Demand Draft, आवेदन पत्र एवं सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण लिंक
विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्मक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा –

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
  • अंतिम मेरिट सूची

नोट: लिखित परीक्षा केवल शॉर्टलिस्टिंग हेतु होगी, अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

विवरणतिथि
अधिसूचना जारी31 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ31 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि24 अगस्त 2026 (05:00 PM)
लिखित परीक्षा08 सितम्बर 2026 (संभावित)
इंटरव्यूबाद में सूचित किया जाएगा
महत्वपूर्ण निर्देश
  • नियुक्ति पूर्णतः 06 माह की संविदा (Tenure Basis) पर होगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को संस्थान में किसी भी विभाग अथवा Emergency/Trauma में नियुक्त किया जा सकता है।
  • किसी भी प्रकार की निजी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी।
  • चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र जारी होने के 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
  • सरकारी/अर्धसरकारी संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवारों को NOC प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • आवेदन पत्र में गलत अथवा अपूर्ण जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन अथवा भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का अधिकार AIIMS Kalyani के पास सुरक्षित रहेगा।

सहायता लें: यदि आप AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment Notification से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

महत्वपूर्ण सलाह: ऑनलाइन आवेदन करने से पहले AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026 Official Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य करें। गलत अथवा अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

SarkariNaukri4u.com पर भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी नवीनतम सरकारी नौकरियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड एवं फ्री जॉब अलर्ट की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

Leave a Comment