RailTel Apprentice Bharti 2026 | रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026

RailTel Apprentice Bharti 2026 रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (RCIL) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के अंतर्गत Graduate Engineer Apprentice एवं Diploma Engineer Apprentice पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026 अभियान के माध्यम से कुल 40 अप्रेंटिस पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग डिग्री एवं डिप्लोमा धारकों के लिए यह Railtel Corporation of India Limited में एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने का शानदार अवसर है, जिससे उन्हें सरकारी क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव भी मिलेगा।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए विभागीय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, स्टाइपेंड, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य सभी पात्रता शर्तों की जानकारी अवश्य पढ़ लेनी चाहिए। इस लेख में हमारे द्वारा RailTel Apprentice Bharti 2026 Notification से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल एवं आसान भाषा में दी गई है।

RailTel Apprentice Bharti 2026 | रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026

रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026 विज्ञापन का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामRailTel Corporation of India Limited (RCIL)
विज्ञापन संख्याRCIL/2024/P&A/27/1
पद का नामGraduate Engineer Apprentice, Diploma Engineer Apprentice
कुल पद40
Graduate Apprentice32 पद
Diploma Apprentice8 पद
प्रशिक्षण अवधि01 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभअधिसूचना में उल्लेखित नहीं
आवेदन की अंतिम तिथि27 अगस्त 2026
कार्यस्थलRailTel के विभिन्न कार्यालय (ऑल इंडिया)
आधिकारिक वेबसाइटwww.railtelindia.com

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में Regular B.E./B.Tech की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।

और Diploma Engineer Apprentice के लिए उम्मीदवार के पास AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में Regular Diploma न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना चाहिए।

मान्य इंजीनियरिंग शाखाएं
  • Electronics & Telecommunication
  • Telecommunication
  • Computer Science & Engineering
  • Information Technology
  • Electronics Engineering
  • Electrical Engineering
  • Electronics & Instrumentation
  • अन्य संबंधित Electronics आधारित शाखाएं

नोट: Distance Learning अथवा Part-Time से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा मान्य नहीं होगा।

अनुभव संबंधी पात्रता: निम्न अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे –

  • जिनकी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किए हुए 3 वर्ष से अधिक समय हो चुका है।
  • जिन्होंने पहले किसी संस्थान से अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है।
  • जो वर्तमान में किसी अन्य संस्था में अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं।
  • जिनके पास योग्यता प्राप्त करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है।

आयु सीमा

श्रेणीआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु27 वर्ष
  • आयु की गणना 28 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
  • SC/ST/OBC सहित आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

RailTel Apprentice Stipend 2026

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निम्नानुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

पदमासिक स्टाइपेंड
Graduate Apprentice₹14,000
Diploma Apprentice₹12,000

यह स्टाइपेंड RailTel एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: इस RailTel Apprentice Bharti 2026 की आधिकारिक अधिसूचना में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें – सरकारी जॉब वैकेंसी

चयन प्रक्रिया: इस रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा –

  • शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची
  • आवश्यकता होने पर इंटरव्यू
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल फिटनेस

इस भर्ती में केवल पात्र एवं सफल अभ्यर्थियों को ही प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें –

  • इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र
  • सभी सेमेस्टर की अंकसूची
  • CGPA to Percentage Conversion Certificate (यदि लागू हो)
  • Annexure-I Undertaking
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

आवेदन कैसे करें: रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल NATS 2.0 Portal के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार लॉगिन करें।
  3. RailTel Apprentice Bharti 2026 का चयन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी28 जुलाई 2026
आवेदन प्रारंभअधिसूचना में उल्लेखित नहीं
आवेदन की अंतिम तिथि27 अगस्त 2026

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष होगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को RailTel के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किया जा सकता है।
  • पदों की संख्या एवं पोस्टिंग स्थान विभाग आवश्यकता अनुसार बदल सकता है।
  • अप्रेंटिसशिप पूर्ण होने के बाद नियमित नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा।
  • आवेदन में दी गई गलत जानकारी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचनाक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनक्लिक करें
NATS 2.0 Portalक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें

RailTel Apprentice Bharti 2026 FAQs

Q1. रेलटेल अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: इस भर्ती के तहत कुल 40 अप्रेंटिस पद (32 Graduate एवं 8 Diploma Apprentice) भरे जाएंगे।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है।

Q3. RailTel Apprentice के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित डिग्री या डिप्लोमा न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना चाहिए।

Q4. चयनित उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

उत्तर: Graduate Apprentice को ₹14,000 प्रतिमाह तथा Diploma Apprentice को ₹12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

Q5. RailTel Apprentice Bharti 2026 में आवेदन कैसे करें?

उत्तर: उम्मीदवार NATS 2.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष: यदि आपने Electronics, Electrical, Computer Science, Information Technology या संबंधित इंजीनियरिंग शाखा से डिग्री अथवा डिप्लोमा किया है, तो RailTel Apprentice Bharti 2026 आपके लिए सरकारी क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment