Patna High Court Assistant 68 Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट (High Court of Judicature at Patna) ने Ex-Cadre Assistant (Group-C) पदों पर भर्ती का आधिकारिक अधिसूचना विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जारी किया है। यदि आप इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारी एवं विभाग द्वारा जारी Patna High Court Assistant Recruitment 2026 Notification PDF का अवलोकन कर सकते हैं।
आप इस पेज पर पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट 68 भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान, चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करने के बाद यह भर्ती लेख तैयार किया गया है, फिर भी आवेदन करने से पूर्व विभागीय अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 विज्ञापन का विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | High Court of Judicature at Patna |
| पद का नाम | Ex-Cadre Assistant (Group-C) |
| कुल पद | 68 |
| कार्यस्थल | बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 28 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | patnahighcourt.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (DCA) होना आवश्यक है।
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष (अनारक्षित / EWS पुरुष) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट पटना हाई कोर्ट भर्ती नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- 10वीं की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
- स्नातक (Graduation) की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
- 6 माह का कंप्यूटर डिप्लोमा / सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-4 के अंतर्गत ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है –
- सामान्य / BC / EBC / EWS – ₹1500/-
- SC / ST / PwD (Locomotor Disabled) – ₹750/-
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
आवेदन दिशा-निर्देश: उम्मीदवार इस पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृपया आवेदन करने के लिए पहले नया पंजीकरण करें, उसके बाद व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें तथा आवेदन पत्र जमा करके उसका प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक अधिसूचना PDF | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | क्लिक करें |
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा –
- प्रारंभिक / स्क्रीनिंग परीक्षा (MCQ आधारित, आवश्यकता होने पर)
- लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)
- कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (Computer Proficiency Test)
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 28 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2026 |
| परीक्षा तिथि | बाद में घोषित की जाएगी |
सहायता लें: यदि आप Patna High Court Assistant जॉब्स से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पोस्ट कर सकते हैं और हमारे विशेषज्ञों से उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण सलाह: ऑनलाइन आवेदन करने से पहले Patna High Court की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य कर लें। गलत अथवा अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
SarkariNaukri4u.com पर भारत एवं विभिन्न राज्यों में जारी होने वाली नवीनतम सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, उत्तर कुंजी एवं अन्य फ्री जॉब अलर्ट की जानकारी सबसे पहले प्राप्त करें।