IOB Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

IOB Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank – IOB) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.iob.in पर जारी की है। यदि आप इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार हैं, तो इस भर्ती के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारी एवं विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF का अवलोकन अवश्य करें।

इस पेज पर आप IOB अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड, आवेदन शुल्क एवं महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। हमारे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करने के बाद यह भर्ती लेख तैयार किया गया है, फिर भी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विभागीय नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

IOB Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

IOB Apprentice Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामIndian Overseas Bank (IOB)
पद का नामApprentice
कुल पद750
कार्यस्थलविभिन्न राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ07 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.iob.in

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन परिणाम 31 जुलाई 2026 तक घोषित हो जाना चाहिए। NATS के अंतर्गत पंजीकृत उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन परिणाम 01 मार्च 2022 से 31 जुलाई 2026 के बीच घोषित होना आवश्यक है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। SC/ST को 5 वर्ष, OBC (NCL) को 3 वर्ष तथा PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन के समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • 10वीं प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)
  • स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री/प्रोविजनल प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • OBC (NCL) / EWS / PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • NATS/NAPS एनरोलमेंट नंबर
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

स्टाइपेंड: चयनित अभ्यर्थियों को शाखा की श्रेणी के अनुसार मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। मेट्रो शाखा में ₹15,500, शहरी शाखा में ₹14,500 तथा अर्ध-शहरी/ग्रामीण शाखा में ₹14,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार है –

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) – ₹944
  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (महिला) – ₹708
  • एससी / एसटी / PwBD – ₹236

आवेदन दिशा निर्देश: उम्मीदवार पहले NATS या NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करें। इसके बाद BFSI SSC/BEEP पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करते समय NATS/NAPS एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें तथा निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। उम्मीदवार केवल एक ही राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
आवेदन फॉर्म लिंकक्लिक करें

चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन तथा बैंक द्वारा आवश्यक होने पर व्यक्तिगत इंटरैक्शन के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एवं रीजनिंग एप्टीट्यूड तथा कंप्यूटर/सब्जेक्ट नॉलेज से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

विवरणतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि07 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि22 जुलाई 2026
संभावित ऑनलाइन परीक्षा02 अगस्त 2026

सहायता लें: उम्मीदवार IOB अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं और हमारी टीम से उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन करने से पहले इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

SarkariNaukri4u.com पर भारत एवं विभिन्न राज्यों में जारी नवीनतम बैंक भर्ती, अप्रेंटिस भर्ती एवं अन्य सरकारी नौकरियों की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment