Haryana HSSC CET Group D Recruitment 2026: HSSC ग्रुप D CET भर्ती 2026 के लिए आवेदन

Haryana HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission – HSSC) द्वारा ग्रुप D पदों पर भर्ती हेतु कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यदि आप इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार हैं तो निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व नीचे दी गई जानकारी तथा आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन अवश्य करें।

आप इस पेज पर HSSC ग्रुप D CET भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। हमारे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर यह भर्ती लेख तैयार किया गया है, फिर भी आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।

Haryana HSSC CET Group D Recruitment 2026: HSSC ग्रुप D CET भर्ती 2026 के लिए आवेदन

Haryana HSSC CET Group D Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामHaryana Staff Selection Commission (HSSC)
विज्ञापन संख्याCET Advt. No. 05/2026
पद का नामGroup D Posts (CET – Common Eligibility Test) 2026
कुल पदविभिन्न
कार्यस्थलहरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथि19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.hssc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता – ग्रुप D पदों के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • हिंदी अथवा संस्कृत विषय मैट्रिक स्तर तक पढ़ा होना आवश्यक है।
  • यह योग्यता ग्रुप-D के अधिकांश पदों पर लागू होगी।
  • स्वीपर, चौकीदार एवं स्वीपर-कम-चौकीदार पदों के लिए विस्तृत योग्यता अलग से प्रकाशित की जाएगी।

आयु सीमा – आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की आयु निम्नानुसार होनी चाहिए –

विवरणआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु42 वर्ष

आयु में छूट – हरियाणा सरकार के निर्देश संख्या 22/06/2021-1GS-III दिनांक 25 मार्च 2022 के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज – ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए –

  • 10वीं कक्षा की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एक्स-सर्विसमैन संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • Annexure VIII के अनुसार Undertaking
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

आवेदन शुल्क – ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन शुल्क की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सभी श्रेणियांआधिकारिक अधिसूचना देखें

महत्वपूर्ण: जिन उम्मीदवारों ने CET Group C Advt. No. 1/2025 के अंतर्गत आवेदन किया था, उन्हें पुनः आवेदन शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

रिक्ति विवरण – HSSC द्वारा ग्रुप D पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

पद का नामकुल पद
Group D Posts (CET 2026)विभिन्न
योग्यता
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण।
  • हिंदी/संस्कृत विषय मैट्रिक स्तर तक अनिवार्य।
वेतनमान
  • विभाग द्वारा पृथक रूप से जारी किया जाएगा।

आवेदन दिशा निर्देश – उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले One Time Registration Portal पर जाएं।
  2. यदि पहले से CET Advt. No. 1/2022 अथवा CET Advt. No. 1/2025 में पंजीकरण किया है तो उसी CET Registration Number का उपयोग करें।
  3. नए उम्मीदवार नया पंजीकरण करें।
  4. ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. सफेद बैकग्राउंड वाली नवीनतम रंगीन फोटो अपलोड करें।
  7. स्कैन की गई हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. Annexure VIII के अनुसार Undertaking अपलोड करें।
  9. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  10. आवेदन पत्र जमा करें।
  11. आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य हेतु सुरक्षित रखें।

आवेदन संशोधन – उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा –

Common Eligibility Test (CET)

ग्रुप-D पदों के लिए चयन CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

  • CET अंक का भारांक – 100%
  • परीक्षा मोड – ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • प्रश्न पत्र भाषा – हिंदी एवं अंग्रेजी
  • स्तर – मैट्रिक

परीक्षा पैटर्न

विवरणजानकारी
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा अवधि1 घंटा 45 मिनट
परीक्षा प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
माध्यमहिंदी एवं अंग्रेजी
नेगेटिव मार्किंग
  • गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।
  • बिना प्रयास किए गए प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक की कटौती होगी।

न्यूनतम योग्यता अंक

श्रेणीन्यूनतम अंक
सामान्य वर्ग50%
आरक्षित वर्ग40%
मेरिट सूची
  1. मेरिट CET स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।
  2. समान अंक होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  3. जन्मतिथि समान होने पर अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार प्रथम नाम के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।
अंतिम चयन
  • पात्र उम्मीदवारों से सहमति/विकल्प प्राप्त किया जाएगा।
  • आयोग विभागों को मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों की अनुशंसा करेगा।
  • संबंधित विभाग नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
विशेष सुविधाएं

PwBD उम्मीदवारों के लिए –

  • स्क्राइब सुविधा उपलब्ध।
  • प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय।
  • 1 घंटा 45 मिनट की परीक्षा हेतु कुल 35 मिनट अतिरिक्त समय।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑनलाइन आवेदनक्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.hssc.gov.in

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी18 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन प्रारंभ07 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन अंतिम तिथि09 जुलाई 2026
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
  • परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होगी।
  • प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेजी) होगा।
  • 12 जनवरी 2024 को आयोजित पूर्व Group D CET में सफल उम्मीदवारों का स्कोर 11 जनवरी 2027 तक वैध रहेगा।
  • आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा के पात्र अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।
  • उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
  • प्रति आपत्ति ₹250 शुल्क निर्धारित है।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन किसी भी चरण में किया जा सकता है।
  • बायोमेट्रिक मिसमैच पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।
  • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, घड़ी, अध्ययन सामग्री आदि परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं।
  • अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों पर 2 से 5 वर्ष तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
  • आवेदन के समय अपलोड किए गए दस्तावेज ही मान्य होंगे।
  • OMR शीट का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  • एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सलाह – आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं अपनी पात्रता की जांच अवश्य कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें तथा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी एवं अपलोड किए गए दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित करें, क्योंकि बाद में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

SarkariNaukri4u.com रोजगार साइट पर भारत एवं भारत देश के विभिन्न राज्यों में जारी सरकारी नौकरी की भर्ती एवं अन्य फ्री जॉब अलर्ट की नवीनतम अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment