GSRTC Conductor Recruitment 2026: कंडक्टर के 4318 पदों पर सुनहरा मौका, जानें पूरी जानकारी

GSRTC Conductor Recruitment 2026: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) में कंडक्टर पदों पर भर्ती का अधिसूचना विवरण अपने आधिकारिक वेबसाइट gsrtc.in एवं ojas.gujarat.gov.in में जारी किया हैं। अगर आप इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं तो इस Conductor भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि तक Gujarat State Road Transport Corporation को आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे प्रकाशित सामग्री एवं विभागीय भर्ती विज्ञापन पीडीएफ पेज का अवलोकन कर सकते हैं।

आप इस पेज में नवीनतम GSRTC Conductor भर्ती 2026 अधिसूचना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया आदि के पूर्ण अवलोकन पश्चात आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। हमारे द्वारा GSRTC Conductor Job Notification का अवलोकन करने के पश्चात यह भर्ती पेज प्रकाशित किया गया हैं, फिर भी कोई त्रुटि रह गयी हो इसीलिए आवेदक आवेदन से पहले विभागीय अधिसूचना का अवलोकन जरूर करें।

GSRTC Conductor Recruitment 2026: कंडक्टर के 4318 पदों पर सुनहरा मौका, जानें पूरी जानकारी

GSRTC Conductor Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामGujarat State Road Transport Corporation (GSRTC)
पद का नामConductor
कुल पद4318
कार्यस्थलगुजरात
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ06 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://gsrtc.in / https://ojas.gujarat.gov.in

शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 10वीं के बाद 3 वर्षीय डिप्लोमा, निर्धारित शर्तों के अनुसार ITI एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। अभ्यर्थी के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध Conductor Licence एवं Badge होना आवश्यक है। साथ ही बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है।

आयु सीमा – उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा निम्नानुसार है –

  • सामान्य पुरुष – 35 वर्ष
  • सामान्य महिला – 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग पुरुष (SC/ST/SEBC/EWS) – 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग महिला – 45 वर्ष
  • दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवश्यक दस्तावेज – ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड / अन्य फोटो पहचान पत्र
  • वैध Conductor Licence एवं Badge
  • कंप्यूटर ज्ञान प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS / Non-Creamy Layer प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

वेतनमान – चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक 5 वर्षों तक ₹26,000 प्रतिमाह फिक्स वेतन प्रदान किया जाएगा। 5 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने के पश्चात निगम के नियमानुसार नियमित नियुक्ति एवं वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क – आवेदन फॉर्म अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क की राशि निम्नानुसार है –

  • सामान्य वर्ग (पुरुष एवं महिला) – ₹300 + GST
  • SC / ST / SEBC / EWS / दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक – ₹200 + GST

आवेदन दिशा निर्देश – उम्मीदवार इस GSRTC Conductor Vacancy 2026 में सम्मिलित होने के लिए विभागीय वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
आवेदन फॉर्म लिंकक्लिक करें

चयन प्रक्रिया – आवेदक का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा –

  • OMR आधारित लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची

लिखित परीक्षा विवरण –

  • कुल प्रश्न – 100
  • कुल अंक – 100
  • परीक्षा अवधि – 1 घंटा
  • नकारात्मक अंकन – प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटौती
  • परीक्षा माध्यम – गुजराती (English Grammar को छोड़कर)
  • प्रश्न स्तर – 12वीं कक्षा स्तर

परीक्षा विषय –

  • सामान्य ज्ञान, गुजरात इतिहास एवं भूगोल
  • गुजरात समसामयिक घटनाएँ
  • रोड सेफ्टी
  • गुजराती व्याकरण
  • अंग्रेजी व्याकरण
  • गणित एवं रीजनिंग
  • GSRTC एवं टिकट किराया गणना संबंधी जानकारी
  • मोटर वाहन अधिनियम एवं प्राथमिक उपचार
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ06 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि05 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 जुलाई 2026
लिखित परीक्षाविभाग द्वारा बाद में घोषित की जाएगी

सहायता लें – उम्मीदवार गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम में नौकरी से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं? इसके लिए कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पोस्ट करें और हमारे विशेषज्ञों से जवाब प्राप्त करें।

महत्वपूर्ण सलाह – आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य कर लें। गलत जानकारी, अमान्य दस्तावेज अथवा अवैध Conductor Licence के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

SarkariNaukri4u.com रोजगार साइट पर भारत एवं विभिन्न राज्यों में जारी सरकारी नौकरी, परिवहन विभाग भर्ती, बैंकिंग, रेलवे, SSC, UPSC एवं अन्य फ्री जॉब अलर्ट की नवीनतम अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment