CVRDE JRF Recruitment 2026: DRDO CVRDE जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती 2026 के लिए आवेदन

CVRDE JRF Recruitment 2026: DRDO के कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (CVRDE), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यदि आप इंजीनियरिंग विषयों में शोध कार्य करने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार हैं तो निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक डाक अथवा ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे प्रकाशित जानकारी एवं विभागीय भर्ती विज्ञापन PDF का अवलोकन अवश्य करें।

आप इस पेज में नवीनतम CVRDE जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण विवरणों का अध्ययन करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। हमारे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन कर यह भर्ती पेज तैयार किया गया है, फिर भी आवेदन करने से पूर्व विभागीय नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करें।

CVRDE JRF Recruitment 2026: DRDO CVRDE जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती 2026 के लिए आवेदन

CVRDE JRF Recruitment 2026

विवरणजानकारी
विभाग का नामCombat Vehicles Research & Development Establishment (CVRDE), DRDO, Ministry of Defence
विज्ञापन संख्याCVRDE/HR/JRF/2026-27
पद का नामJunior Research Fellow (JRF)
कुल पद16
कार्य स्थानCVRDE, अवडी, चेन्नई
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन (डाक) / ईमेल
आवेदन प्रारंभविज्ञापन जारी
आवेदन की अंतिम तिथिविज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर
लिखित परीक्षा / इंटरव्यूशॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा सूचना दी जाएगी
आधिकारिक वेबसाइटhttps://drdo.gov.in

शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा (Mechanical / Electrical & Electronics / Electronics & Communication / Computer Science Engineering) में निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है –

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में B.E./B.Tech. तथा वैध GATE स्कोर।
  • अथवा प्रथम श्रेणी में B.E./B.Tech. एवं M.E./M.Tech. दोनों उत्तीर्ण।
  • विदेशी विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री के लिए Association of Indian Universities, Delhi से समकक्षता प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
  • केवल संबंधित इंजीनियरिंग शाखा के उम्मीदवार ही पात्र होंगे। Allied या Equivalent Branch स्वीकार नहीं होगी।

आयु सीमा (आवेदन की तिथि के अनुसार)

वर्गअधिकतम आयु
सामान्य (UR)28 वर्ष
OBC (NCL)31 वर्ष
SC/ST33 वर्ष

आवश्यक दस्तावेज – आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • भरा हुआ आवेदन पत्र (Annexure-I)
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • B.E./B.Tech./M.E./M.Tech. अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
  • वैध GATE स्कोर कार्ड (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्ट (यदि दस्तावेज अन्य भाषा में हों)
  • NOC (यदि उम्मीदवार किसी सरकारी/नियमित सेवा में कार्यरत है)

स्टाइपेंड एवं कार्यकाल

स्टाइपेंड
  • ₹37,000/- प्रतिमाह (Consolidated)
  • नियमानुसार HRA एवं मेडिकल सुविधाएं
कार्यकाल
  • प्रारंभिक अवधि – 2 वर्ष
  • नियमानुसार आगे बढ़ाई जा सकती है।
  • निदेशक, CVRDE की अनुमति से पार्ट टाइम Ph.D. करने की अनुमति दी जा सकती है।

आवेदन शुल्क – CVRDE JRF Recruitment 2026 के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रिक्ति विवरण – CVRDE द्वारा कुल 16 जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पदों पर भर्ती की जाएगी।

इंजीनियरिंग शाखापद
Mechanical Engineering7
Electrical & Electronics Engineering2
Electronics & Communication Engineering5
Computer Science Engineering2
कुल पद16

आवेदन दिशा-निर्देश – उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप (Annexure-I) में आवेदन पत्र भरकर डाक अथवा ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  • Annexure-I आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  • यदि दस्तावेज अंग्रेजी के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा में हैं तो अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्ट भी संलग्न करें।
  • सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवार NOC प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र को PDF बनाकर ईमेल करें अथवा डाक से भेजें।
  • आवेदन अंतिम तिथि (विज्ञापन प्रकाशित होने से 21 दिनों के भीतर) तक विभाग में पहुंच जाना चाहिए।
डाक द्वारा भेजने का पता

The Director
Combat Vehicles Research & Development Establishment (CVRDE)
Ministry of Defence, DRDO
Avadi, Chennai – 600054

(लिफाफे पर “Application for JRF Recruitment-2026” अवश्य लिखें।)

ईमेलpmhr.cvrde@gov.in

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://drdo.gov.in
आवेदन ईमेलpmhr.cvrde@gov.in

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा –

  • शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • इंटरव्यू
  • आवश्यक होने पर अन्य चयन परीक्षण

नोट: लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में शामिल होने हेतु किसी प्रकार का TA/DA देय नहीं होगा।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

कार्यक्रमतिथि
विज्ञापन प्रकाशित24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथिविज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर
लिखित परीक्षाईमेल द्वारा सूचना
इंटरव्यूलिखित परीक्षा के दिन

सहायता प्राप्त करें – यदि उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं –

ईमेल: pmhr.cvrde@gov.in

आधिकारिक वेबसाइट: https://drdo.gov.in

महत्वपूर्ण सलाह – आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपनी पात्रता की पुष्टि अवश्य कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। B.E./B.Tech. के साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए वैध GATE स्कोर अनिवार्य है, जबकि M.E./M.Tech. धारकों के लिए GATE आवश्यक नहीं है। अधूरे अथवा निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

SarkariNaukri4u.com रोजगार साइट पर सरकारी नौकरी से जुड़ी नवीनतम भर्ती, परीक्षा, रिजल्ट, एडमिट कार्ड तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर प्राप्त करते रहें।

Leave a Comment