BEML Operator 362 Recruitment 2026: BEML ऑपरेटर पदों भर्ती 2026 के लिए आवेदन

BEML Operator 362 Recruitment 2026: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML Limited) द्वारा ऑपरेटर (On Tenure Basis) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यदि आप इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार हैं तो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे प्रकाशित जानकारी एवं विभागीय भर्ती विज्ञापन पीडीएफ का अवलोकन अवश्य करें।

आप इस पेज में नवीनतम BEML ऑपरेटर पदों भर्ती 2026 अधिसूचना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण विवरणों का अध्ययन करने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हमारे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन कर यह भर्ती पेज तैयार किया गया है, फिर भी आवेदन करने से पूर्व विभागीय नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करें।

BEML Operator 362 Recruitment 2026: BEML ऑपरेटर पदों भर्ती 2026 के लिए आवेदन

BEML Operator Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामBEML Limited
विज्ञापन संख्याKP/S/10/2026
पद का नामOperator (On Tenure Basis)
कुल पद362
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथि17 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
नौकरी का स्थानBEML इकाइयाँ
आधिकारिक वेबसाइटwww.bemlindia.in

शैक्षणिक योग्यता – संबंधित ट्रेड में प्रथम श्रेणी (60% अंक) के साथ ITI उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा जारी National Trade Certificate (NTC) होना चाहिए।

संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूर्ण की हो।

Directorate General of Training (DGT) द्वारा जारी National Apprenticeship Certificate (NAC) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (10 जुलाई 2026 के अनुसार)
वर्गअधिकतम आयु
सामान्य (GEN) / EWS29 वर्ष
OBC32 वर्ष
SC / ST34 वर्ष

आयु में छूट – सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज – ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

ITI अंकसूची एवं प्रमाण पत्र

National Trade Certificate (NTC)

National Apprenticeship Certificate (NAC)

पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर

आधार कार्ड

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आयु प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

वेतनमान – चयनित उम्मीदवारों को निम्नानुसार वेतन एवं भत्ते प्रदान किए जाएंगे –

वेतन घटकराशि
मूल वेतन (Basic Pay)₹16,900/- प्रतिमाह
महंगाई भत्ता (DA)लागू IDA दरों के अनुसार
मकान किराया भत्ता (HRA)नियमानुसार
चिकित्सा व्यय₹1,500/- प्रतिमाह

आवेदन शुल्क – ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित है –

वर्गशुल्क
सामान्य / EWS / OBC₹200/-
SC / ST / PwDनिःशुल्क

भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

रिक्ति विवरण – BEML द्वारा कुल 362 ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी।

ट्रेडSCSTOBCEWSURकुल
ITI – Fitter208341253127
ITI – Turner1462593993
ITI – Welder731141944
ITI – Machinist621041840
ITI – Electrician941552558
कुल56239534154362

आवेदन दिशा-निर्देश – उम्मीदवार इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए BEML की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

सभी दर्ज जानकारी की जांच करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के उपयोग हेतु आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक
विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्मक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bemlindia.in

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा –

कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षण

अंतिम चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी
कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ17 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि10 जुलाई 2026
लिखित परीक्षाविभाग द्वारा घोषित की जाएगी
दस्तावेज सत्यापनपरीक्षा उपरांत

महत्वपूर्ण सलाह – आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपनी पात्रता की पुष्टि अवश्य कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र में गलत जानकारी भरने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें एवं आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।

SarkariNaukri4u.com रोजगार साइट पर सरकारी नौकरी से जुड़ी नवीनतम भर्ती, परीक्षा, रिजल्ट, एडमिट कार्ड तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर प्राप्त करते रहें।

Leave a Comment