NIACL Apprentice 550 Recruitment 2026: NIACL में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन

NIACL Apprentice 550 Recruitment 2026 : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) द्वारा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का अधिसूचना विवरण अपने आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in में जारी किया हैं। अगर आप इच्छुक व योग्य उम्मीदवार हैं तो इस अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि तक The New India Assurance Company Limited को आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं, आवेदन करने से पहले नीचे प्रकाशित सामग्री एवं विभागीय भर्ती विज्ञापन पीडीएफ पेज का अवलोकन कर सकते हैं।

आप इस पेज में नवीनतम NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 अधिसूचना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा, स्टाइपेंड, चयन प्रक्रिया आदि के पूर्ण अवलोकन पश्चात आवेदन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। हमारे द्वारा NIACL Apprentice Job Notification का अवलोकन करने के पश्चात यह भर्ती पेज प्रकाशित किया हैं, फिर भी कोई त्रुटि रह गयी हो इसीलिए आवेदक आवेदन से पहले विभागीय अधिसूचना का अवलोकन जरूर करें।

NIACL Apprentice 550 Recruitment 2026: NIACL में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन

NIACL Apprentice Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामThe New India Assurance Company Limited (NIACL)
पद का नामApprentice
कुल पद550
कार्यस्थलभारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.newindia.co.in

शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का अंतिम वर्ष का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र/अंकसूची 01.01.2022 से 01.06.2026 के बीच जारी हुआ होना चाहिए। उम्मीदवार फ्रेशर होना चाहिए तथा पूर्व में किसी अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण या 1 वर्ष अथवा उससे अधिक के कार्य अनुभव वाला नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा – उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी का जन्म 02.06.1996 से 01.06.2005 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज – ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
स्नातक अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाण पत्र
NATS Enrollment Number
मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

स्टाइपेंड – चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह ₹12,300/- का निर्धारित स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क – आवेदन फॉर्म अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान निम्नानुसार निर्धारित किया गया है –

सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (पुरुष) – ₹944/-
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (महिला) – ₹708/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / PwBD उम्मीदवार – ₹236/-

आवेदन दिशा निर्देश – उम्मीदवार इस NIACL अप्रेंटिस वैकेंसी में सम्मिलित होने के लिए पहले NATS पोर्टल https://nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें एवं प्रोफाइल 100% पूर्ण करें। इसके बाद The New India Assurance Company Limited को खोजकर Apply करें। सफल आवेदन के पश्चात निर्धारित परीक्षा पोर्टल पर जाकर आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें तथा आवेदन शुल्क का भुगतान कर अंतिम सबमिट करें।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
आवेदन फॉर्म लिंकक्लिक करें

चयन प्रक्रिया – आवेदक का सिलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, क्षेत्रीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

आवेदन शुरू होने की तिथि23 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि12 जुलाई 2026

सहायता लें – उम्मीदवार न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते हैं? इसके लिए, कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पोस्ट करें और हमारे पेशेवरों से जवाब पाएं।

महत्वपूर्ण सलाह – आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य कर लें।

SarkariNaukri4u.com रोजगार साइट पर भारत एवं भारत देश के विभिन्न राज्यों में जारी सरकारी नौकरी की भर्ती एवं अन्य फ्री जॉब अलर्ट की नवीनतम अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment