CSIR ASO Recruitment 2026 Apply Online for 100 Assistant Section Officer Posts

CSIR ASO Recruitment 2026: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific & Industrial Research – CSIR) द्वारा Assistant Section Officer (ASO) के 100 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.csir.res.in पर जारी की गई है। यदि आप पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार हैं तो अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे प्रकाशित जानकारी एवं विभागीय भर्ती विज्ञापन पीडीएफ का अवलोकन अवश्य करें।

आप इस पेज में नवीनतम CSIR ASO Recruitment 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी देखने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हमारे द्वारा CSIR ASO Recruitment 2026 Notification का अध्ययन करने के बाद यह भर्ती पेज तैयार किया गया है, फिर भी यदि कोई त्रुटि रह गई हो तो आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य करें।

CSIR ASO Recruitment 2026 Apply Online for 100 Assistant Section Officer Posts

CSIR ASO Recruitment 2026Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामवैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
पद का नामAssistant Section Officer (ASO)
कुल पद100
कार्यस्थलदिल्ली (CSIR प्रयोगशालाएं एवं संस्थान, अखिल भारतीय स्तर)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.csir.res.in

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Degree) होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी UPSC CSE-2024 के Non-Recommended Candidate होने चाहिए। पदवार विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

आयु सीमा: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट भारत सरकार एवं CSIR के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • पासपोर्ट साइज फोटो (JPG, 50 KB से कम)
  • हस्ताक्षर (JPG, 50 KB से कम)
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • 10वीं से स्नातक तक की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
  • UPSC CSE-2024 की मार्कशीट
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को ग्रुप-बी (अराजपत्रित), पे लेवल-7, सेल-1 के अनुसार ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित (UR), OBC (NCL) एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। महिला, SC, ST, PwBD एवं पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क रखा गया है।

आवेदन दिशा निर्देश: उम्मीदवार CSIR की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://recruitment.csir.res.in पर जाकर UPSC रोल नंबर, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें। प्रोफाइल पूर्ण करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) SBI Collect के माध्यम से जमा करें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
आवेदन फॉर्म लिंकक्लिक करें

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन UPSC CSE-2024 (Mains + Personality Test) में प्राप्त अंकों के आधार पर स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT), दस्तावेज सत्यापन तथा अंतिम मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। CPT केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी तथा अंतिम चयन UPSC CSE-2024 के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

विवरणतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि23 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026

सहायता लें: उम्मीदवार CSIR ASO Recruitment 2026 से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं और हमारे विशेषज्ञों से उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन करने से पहले वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

SarkariNaukri4u.com रोजगार वेबसाइट पर भारत एवं विभिन्न राज्यों में जारी सरकारी नौकरी भर्ती एवं अन्य फ्री जॉब अलर्ट की नवीनतम अधिसूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment