Karnataka High Court Group D Recruitment 2026: कर्नाटक हाई कोर्ट में ग्रुप डी पदों पर भर्ती हेतु 31 जुलाई तक आवेदन

Karnataka High Court Group D Recruitment 2026: कर्नाटक हाई कोर्ट, बेंगलुरु द्वारा Group D (Peon, Sweeper, Lift Attender, Watchman, Tailor, Dhobi, Assistant Binder) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. HCRB 8/2025 (GROUP–D–RPC) एवं HCRB 9/2025 (GROUP–D–KKR)) अपनी आधिकारिक वेबसाइट judiciary.karnataka.gov.in पर जारी कर दी गई है। यदि आप 10वीं पास योग्य उम्मीदवार हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारी एवं विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन का ध्यानपूर्वक अवलोकन अवश्य करें।

इस पेज पर आपको Karnataka High Court Group D Recruitment 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पदों का विवरण, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी मिलेगी। हमने आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करने के बाद यह भर्ती लेख तैयार किया है, फिर भी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विभागीय नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Karnataka High Court Group D Recruitment 2026: कर्नाटक हाई कोर्ट में ग्रुप डी पदों पर भर्ती हेतु 31 जुलाई तक आवेदन

Karnataka High Court Group D Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामHigh Court of Karnataka, Bengaluru
पद का नामGroup D (Peon, Sweeper, Lift Attender, Watchman, Tailor, Dhobi, Assistant Binder)
कुल पद106
कार्यस्थलकर्नाटक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ02 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://judiciary.karnataka.gov.in

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSLC) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। Lift Attender पद के लिए लिफ्ट मैकेनिज्म का अनुभव, Assistant Binder के लिए कम से कम 2 वर्ष का बाइंडिंग कार्य का अनुभव, Tailor के लिए कम से कम 3 वर्ष का सिलाई कार्य का अनुभव तथा Dhobi पद के लिए संबंधित कार्य का अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, OBC श्रेणी II(A), II(B), III(A), III(B) के लिए 43 वर्ष तथा SC/ST एवं Category-I के लिए 45 वर्ष निर्धारित है।

आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • पासपोर्ट साइज फोटो (JPG, अधिकतम 50 KB)
  • हस्ताक्षर (JPG, अधिकतम 25 KB)
  • 10वीं (SSLC) अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (संबंधित पदों के लिए)
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-2 ₹19,900 – ₹63,200 एवं लेवल-3 ₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है –

  • सामान्य वर्ग / OBC (IIA, IIB, IIIA, IIIB) – ₹200
  • SC / ST / Category-I / दिव्यांग (PwBD) – ₹100

आवेदन दिशा-निर्देश: इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार High Court of Karnataka की आधिकारिक वेबसाइट judiciary.karnataka.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, SBI ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें, आवेदन का प्रीव्यू जांचें तथा अंतिम सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। आवेदन जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन या वापसी स्वीकार नहीं की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्मक्लिक करें

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। मेरिट सूची के आधार पर निर्धारित अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा तथा अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

विवरणतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि02 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026

सहायता लें: यदि आपके मन में Karnataka High Court Group D Recruitment 2026 से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेगी।

महत्वपूर्ण सलाह: ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कर्नाटक हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सभी पात्रता शर्तों, आयु सीमा, अनुभव एवं आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

SarkariNaukri4u.com पर आप केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी नवीनतम सरकारी नौकरियों, फ्री जॉब अलर्ट, एडमिट कार्ड, रिजल्ट एवं अन्य भर्ती संबंधी अपडेट सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment