MPESB Agriculture Extension Officer 2784 Recruitment 2026: MPESB में कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

MPESB Agriculture Extension Officer 2784 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Employees Selection Board – MPESB), भोपाल द्वारा कृषि विस्तार अधिकारी (Krishi Vistar Adhikari) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यदि आप कृषि या उद्यानिकी (Agriculture/Horticulture) में स्नातक हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारी एवं विभागीय भर्ती विज्ञापन PDF का अवलोकन अवश्य करें।

आप इस पेज में नवीनतम MPESB कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण विवरणों का अध्ययन करने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हमारे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन कर यह भर्ती पेज तैयार किया गया है, फिर भी आवेदन करने से पूर्व विभागीय नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करें।

MPESB Agriculture Extension Officer 2784 Recruitment 2026: MPESB में कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

MPESB Agriculture Extension Officer Recruitment 2026

विवरणजानकारी
विभाग का नामMadhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB), भोपाल
विज्ञापन संख्याGroup-2 Sub Group-1 Agriculture Extension Officer Recruitment Exam 2026
पद का नामAgriculture Extension Officer (Krishi Vistar Adhikari)
कुल पद2784
नौकरी का स्थानमध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथि03 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 जुलाई 2026
परीक्षा प्रारंभ तिथि02 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.esb.mp.gov.in

शैक्षणिक योग्यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि (Agriculture) या उद्यानिकी (Horticulture) में स्नातक (Bachelor’s Degree) होना आवश्यक है।

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु में छूट
  • मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को अधिकतम 45 वर्ष तक।
  • महिला उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक।
  • सरकारी कर्मचारी, होमगार्ड एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक।
  • संविदा कर्मचारियों एवं नियम 14 में वर्णित श्रेणियों को नियमानुसार छूट।

आवश्यक दस्तावेज – ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • कृषि/उद्यानिकी स्नातक की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर
  • हस्तलिखित नमूना (Handwriting Sample)
  • आधार कार्ड / VID
  • जन्म तिथि प्रमाण हेतु अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • संविदा कर्मचारी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • NCC अथवा अन्य बोनस अंक संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

वेतनमान – चयनित अभ्यर्थियों को ₹25,300 – ₹80,500 प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क – ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित है –

  • सामान्य (General) – ₹500/-
  • केवल मध्यप्रदेश निवासी SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग – ₹250/-
  • डायरेक्ट भर्ती बैकलॉग पद – निःशुल्क

पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा (₹60 कियोस्क अथवा ₹20 Registered Citizen Login के माध्यम से)।

रिक्ति विवरण – MPESB द्वारा कुल 2784 कृषि विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • सामान्य (UR) – 1126
  • EWS – 444
  • SC – 316
  • ST – 122
  • OBC – 776

आवेदन दिशा-निर्देश – उम्मीदवार इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए MP Online पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • www.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Citizen Services → ESB → Application विकल्प चुनें।
  • सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • Continue पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर एवं हस्तलिखित नमूना अपलोड करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • परीक्षा शहरों का चयन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • आवश्यकता होने पर 03 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक संशोधन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना PDFक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.esb.mp.gov.in
ऑनलाइन आवेदन फॉर्मhttps://www.mponline.gov.in

इन्हें भी पढ़ें – सरकारी जॉब वैकेंसी

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा –

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • मेरिट सूची
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम नियुक्ति
ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न

Section A (100 अंक)

  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य गणित
  • सामान्य तार्किक क्षमता
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य कंप्यूटर ज्ञान

Section B (100 अंक)

  • कृषि एवं उद्यानिकी विषय से संबंधित प्रश्न

कुल अंक – 200

  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% तथा SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग वर्ग के लिए 40% अंक आवश्यक हैं।
  • एक से अधिक शिफ्ट होने पर Normalized Equi-Percentile (NEP) पद्धति लागू होगी।

आवेदन फॉर्म जमा करने की समय सारणी

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ03 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन अंतिम तिथि22 जुलाई 2026
ऑनलाइन परीक्षा प्रारंभ02 अगस्त 2026

महत्वपूर्ण सलाह – आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपनी पात्रता की पुष्टि अवश्य कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही भरें तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र एवं आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

SarkariNaukri4u.com रोजगार साइट पर सरकारी नौकरी से जुड़ी नवीनतम भर्ती, परीक्षा, रिजल्ट, एडमिट कार्ड तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर प्राप्त करते रहें।

Leave a Comment