BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: BHEL हरिद्वार में 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited – BHEL), हरिद्वार द्वारा Trade Apprentice पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. MA.SAN./BHARTI/TRADE APPRENTICE/2026/111) जारी कर दी गई है। यदि आप हाईस्कूल एवं आईटीआई (रेगुलर) उत्तीर्ण अभ्यर्थी हैं और अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, तो निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारी एवं आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य करें।

इस पेज में BHEL हरिद्वार में 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, रिक्तियों का विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आवेदन करने से पूर्व विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: BHEL हरिद्वार में 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

विवरणजानकारी
संगठन का नामBharat Heavy Electricals Limited (BHEL), Haridwar
विज्ञापन संख्याMA.SAN./BHARTI/TRADE APPRENTICE/2026/111
पद का नामTrade Apprentice
कुल पद187
कार्य/प्रशिक्षण स्थानहरिद्वार, उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ02 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
दस्तावेज एवं Acknowledgement Slip जमा करने की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
प्रशिक्षण प्रारंभ (संभावित)सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hwr.bhel.com/

शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है –

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित (Regular) ITI उत्तीर्ण।
  • ITI उत्तीर्ण वर्ष 2023, 2024, 2025 या 2026 होना चाहिए।
  • सामान्य / EWS / OBC (NCL) अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक।
  • SC / ST अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक।
  • वेल्डर एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए NCVT अथवा SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI मान्य होगी।
  • प्राइवेट (Private) उम्मीदवार ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)

श्रेणीअधिकतम आयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
सामान्य27 वर्ष
OBC (NCL)30 वर्ष
SC/ST32 वर्ष
PwDनियमानुसार 10 वर्ष अतिरिक्त छूट

आवश्यक दस्तावेज – ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए –

  • हाईस्कूल अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
  • ITI अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (JPG/JPEG, 30 KB तक)
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • OBC (NCL) प्रमाण पत्र (01.04.2025 या उसके बाद जारी)
  • EWS प्रमाण पत्र (वित्तीय वर्ष 2026-27)
  • निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र (उत्तराखंड अभ्यर्थियों हेतु)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कर्मचारी वार्ड प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

रिक्ति विवरण

ट्रेडपद
Fitter74
Machinist36
Turner26
Electrician26
Welder17
Draftsman (Mechanical)4
Foundryman4
कुल पद187

स्टाइपेंड – चयनित अभ्यर्थियों को Apprenticeship Guidelines के अनुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क – इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सभी वर्गनिःशुल्क

इन्हें भी पढ़ें – सरकारी जॉब वैकेंसी

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन Weighted Merit List के आधार पर किया जाएगा।

  • ITI अंकों को 70% वेटेज।
  • हाईस्कूल अंकों को 30% वेटेज।
  • समान मेरिट होने पर अधिक ITI प्रतिशत वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
  • यदि ITI अंक भी समान हों तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
  • जिन ट्रेडों में पात्र उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों के बराबर या कम होगी, उन्हें सीधे प्रशिक्षण हेतु बुलाया जाएगा।
  • उत्तराखंड राज्य के डोमिसाइल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें – इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आंशिक रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों है।

  1. सबसे पहले National Apprenticeship Portal www.apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकरण करें तथा आधार सत्यापन पूरा करें।
  2. इसके बाद BHEL हरिद्वार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Trade Apprenticeship 2026 के लिंक से ऑनलाइन आवेदन करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  4. निर्धारित प्रारूप में फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद Acknowledgement Slip का प्रिंट निकाल लें।
  6. Acknowledgement Slip के साथ सभी आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेज संलग्न करें।
  7. इन्हें 27 जुलाई 2026 तक डाक अथवा स्वयं निम्न पते पर जमा करें –

Executive (HR)
Room No. 29, Human Resources – Recruitment Section
Main Administrative Building
BHEL, HEEP, Ranipur
Haridwar (Uttarakhand) – 249403

लिफाफे पर “Application for Trade Apprentice Training 2026 & Trade Name” अवश्य लिखें।

आवेदन कार्यक्रम

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ02 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
दस्तावेज एवं Acknowledgement Slip जमा करने की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
संभावित प्रशिक्षण प्रारंभसितंबर 2026
महत्वपूर्ण लिंक
विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hwr.bhel.com/
ऑनलाइन आवेदनhttps://hwr.bhel.com/recruitment
राष्ट्रीय अप्रेंटिस पोर्टलhttps://www.apprenticeshipindia.gov.in
आधिकारिक अधिसूचना PDFआधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • कुल 187 पद (रिक्तियां आवश्यकता अनुसार परिवर्तित हो सकती हैं)।
  • प्रशिक्षण अवधि Apprentices Act, 1961 एवं संशोधित नियमों के अनुसार होगी।
  • प्रशिक्षण के दौरान केवल स्टाइपेंड दिया जाएगा, स्थायी नौकरी की कोई गारंटी नहीं होगी।
  • जिन उम्मीदवारों ने पहले अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, एक वर्ष या उससे अधिक कार्य अनुभव रखते हैं या किसी नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं, वे पात्र नहीं हैं।
  • जिनका पूर्व अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण समाप्त हुआ है और समाप्ति तिथि एवं BHEL जॉइनिंग के बीच 3 माह से कम का अंतर है, वे भी पात्र नहीं होंगे।
  • चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • रहने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
  • यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।
  • कर्मचारी वार्ड (Employee Ward) अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
  • सभी संशोधन एवं अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
  • आवेदन संबंधी सहायता हेतु संपर्क करें – 01334-28-5835

महत्वपूर्ण सलाह – उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपनी पात्रता की पुष्टि अवश्य कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। ऑनलाइन आवेदन के बाद Acknowledgement Slip एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित तिथि तक BHEL हरिद्वार कार्यालय में अवश्य भेजें, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

सरकारी नौकरी, अप्रेंटिस भर्ती, रिजल्ट, एडमिट कार्ड एवं नवीनतम रोजगार समाचार की नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment